Saturday , 13 June 2026

अगया पुल पर सड़क हादसा: तेज रफ्तार सीएनजी टेम्पो की चपेट में आया मजदूर,हालत नाज़ुक 

अगया पुल पर सड़क हादसा: तेज रफ्तार सीएनजी टेम्पो की चपेट में आया मजदूर,हालत नाज़ुक 

महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के अगया पुल स्थित दुर्गा मंदिर के सामने शनिवार को एक तेज रफ्तार सीएनजी टेम्पो की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

CNG की रफ्तार 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहरौना राजा निवासी एक मजदूर रोज की तरह लेबर का कार्य समाप्त कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गोरखपुर की ओर से तेज गति से आ रही हरे रंग की सीएनजी गाड़ी संख्या UP53 JT 2789 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि मजदूर के पेट में गंभीर चोट लग गई और वह सड़क पर गिरकर भयंकर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। तत्काल एम्बुलेंस को बुलाया गया और घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस 

सूचना पर शिकारपुर चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल सीएनजी टेम्पो को कब्जे में लेकर चौकी पहुंचाया तथा चालक लकडू पुत्र द्वारिका, निवासी रामपुर मीर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती तेज रफ्तार वाहनों की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

हर घर जल” योजना की खुली पोल,बिना टोटी के खड़े ढांचे, बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण 

“हर घर जल” योजना की खुली पोल,बिना टोटी के खड़े ढांचे, बूंद-बूंद पानी को तरसे …