एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया वृक्षारोपण
एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली रफ्तार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल ने किया वृक्षारोपण
महराजगंज। प्रदेश सरकार के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत रविवार को घुघली ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल ने अपने क्षेत्र पंचायत घुघली के अंतर्गत ग्राम सभा हरपुर महंथ एवं चमनिया बरवा में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।
पर्यावरण से स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिलेगा
वृक्षारोपण से आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।
कार्यक्रम में घुघली दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, ग्राम प्रधान सच्चिदानंद चौधरी, मंडल महामंत्री प्रशांत राय, एपीओ घुघली अंकित श्रीवास्तव, तेज प्रताप मिश्रा सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं ग्राम सभा के सम्मानित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
PM News 18 Hindi News Website
