Saturday , 1 August 2026

श्यामदेउरवा की सड़कों पर कचरे का साम्राज्य!

श्यामदेउरवा की सड़कों पर कचरे का साम्राज्य!

बदबू से बेहाल ग्रामीण बोले -आखिर प्रशासन की नींद कब टूटेगी?

 

 सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर से संक्रमण फैलने का खतरा, ग्रामीणों ने तत्काल सफाई अभियान चलाने की उठाई मांग

 

महराजगंज। श्यामदेउरवा की सड़कों के किनारे लगे कचरे के बड़े-बड़े ढेर स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बनते जा रहे हैं। कचरे से उठ रही दुर्गंध के कारण राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो यह कचरा संक्रमण और बीमारियों का कारण बन सकता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिनों से सड़क किनारे कचरा जमा है, लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में सड़ता हुआ कचरा मच्छरों और अन्य रोग फैलाने वाले जीवों के पनपने का कारण बन सकता है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाकर कचरे का निस्तारण कराने की मांग की है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन की नींद कब खुलेगी।

उनका कहना है कि यदि जल्द सफाई नहीं कराई गई तो यह कचरे का ढेर किसी बड़े स्वास्थ्य संकट का कारण बन सकता है।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

110 आबकारी मुकदमों से संबंधित 811 लीटर अवैध कच्ची शराब

110 आबकारी मुकदमों से संबंधित 811 लीटर अवैध कच्ची शराब न्यायालय के आदेश पर कराया …