Friday , 31 July 2026

30 जून से लापता किशोर की तलाश जारी, परिजनों ने आमजन से मांगी मदद

30 जून से लापता किशोर की तलाश जारी, परिजनों ने आमजन से मांगी मदद

महराजगंज। जनपद महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरसिरिया, पोस्ट बलुआ निवासी प्रिंस (चंदन) पुत्र सोनू कुमार बीते 30 जून 2026 से लापता है।

परिजनों के अनुसार, वह 30 जून को सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बावजूद उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

गुमशुदा की तलाश 

गुमशुदा किशोर का रंग सांवला, कद लगभग 5 फीट बताया गया है। घर से निकलते समय उसने हल्के रंग की टी-शर्ट और लोअर पहन रखा था।

परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को प्रिंस (चंदन) के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तत्काल परिजनों या स्थानीय पुलिस को सूचित करें, ताकि उसे सकुशल घर वापस लाया जा सके।

संपर्क नंबर: अभिभावक (सरस्वती): 9235554529, 8318632622

थाना अध्यक्ष, भिटौली: 9454404674,क्षेत्राधिकारी सदर: 9454401423

परिजनों का अपील: यदि आपको इस किशोर के बारे में कोई जानकारी मिले तो मानवता के नाते तुरंत दिए गए नंबरों पर सूचना दें। आपकी एक सूचना किसी परिवार की खुशियां वापस ला सकती है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग रायबरेली में मिले कुषाणकाल के अवशेष, ASI …