Tuesday , 13 October 2026

40 से ज्यादा तारीखें, फिर भी नहीं मिला न्याय! डीएम से गुहार 

40 से ज्यादा तारीखें, फिर भी नहीं मिला न्याय! डीएम से गुहार 

अब धरना ही आखिरी रास्ता

सिसवा के अशोक कुमार शाही ने लगाया न्याय में देरी का आरोप, 5 साल मंडलायुक्त और 2 साल तहसील में फाइल घूमती रही, 3 अगस्त तक कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी।

 

महराजगंज। जनपद के सिसवा बाजार निवासी अशोक कुमार शाही ने भूमि बंटवारे के मामले में वर्षों से न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है।

उन्होंने कहा कि आराजी संख्या 810, 811 एवं 819 के बंटवारे का विवाद पिछले कई वर्षों से न्यायालय में लंबित है, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल सका है।

प्रार्थी के अनुसार, तहसील निचलौल में बंटवारे का मुकदमा दायर किया गया था, जिस पर आदेश भी हुआ, लेकिन विपक्षी पक्ष द्वारा स्थगन आदेश (स्टे) लेने के बाद मामला करीब पांच वर्षों तक मंडलायुक्त न्यायालय में लंबित रहा।

बाद में प्रकरण पुनः निचलौल न्यायालय भेज दिया गया, जहां पिछले दो वर्षों से लगातार केवल तारीख पर तारीख मिल रही है।

अधिकारी नहीं बैठे, लौटे फरियादी

अशोक कुमार शाही का कहना है कि 6 दिसंबर 2024 को उन्हें अधीनस्थ न्यायालय में प्रस्तुत होने के निर्देश मिले थे।

इसके बाद 30 दिसंबर 2024 से लेकर अब तक लगभग 40 से 42 तारीखें पड़ चुकी हैं, लेकिन हर बार किसी न किसी कारण से सुनवाई नहीं हो सकी। उनका आरोप है कि कई बार न्यायालय पहुंचने पर बताया जाता है कि संबंधित अधिकारी नहीं बैठे हैं।

उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 3 अगस्त 2026 तक उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

रायबरेली को करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात

रायबरेली को करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात राहुल गांधी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास   रायबरेली। …