Thursday , 30 July 2026

बारिश बनी बीमारी की दस्तक। जहरीले मच्छरों के आतंक से सहमा जनजीवन

बारिश बनी बीमारी की दस्तक। जहरीले मच्छरों के आतंक से सहमा जनजीवन

फॉगिंग नहीं हुई तो बढ़ सकता है डेंगू-मलेरिया का कहर

 

नालियों और जलभराव वाले इलाकों में मच्छरों का प्रकोप चरम पर, नागरिकों ने जिला प्रशासन से तत्काल फॉगिंग अभियान चलाने की उठाई मांग

 

महराजगंज। लगातार हो रही बारिश के बाद जिले के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है।

जगह-जगह जलभराव, गंदी नालियां और ठहरे हुए पानी के कारण मच्छरों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। शाम ढलते ही लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

जबकि रात में मच्छरों के कारण बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और वायरल बुखार जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा सबसे अधिक रहता है।

यदि समय रहते मच्छरों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो जिले में संक्रामक बीमारियों के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।

 फॉगिंग कराई जाए

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई मोहल्लों और गांवों में लंबे समय से फॉगिंग नहीं कराई गई है। नगर निकाय और संबंधित विभागों की लापरवाही के कारण मच्छरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।

लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे जिले में विशेष फॉगिंग अभियान चलाया जाए, जलभराव वाले स्थानों की तत्काल सफाई कराई जाए और मच्छरनाशक दवाओं का नियमित छिड़काव कराया जाए।

नागरिकों का कहना है कि यदि अभी प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो बरसात का यह मौसम लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य संकट बन सकता है।

जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को केवल कागजी दावों तक सीमित न रहकर जमीनी स्तर पर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि जिले को संभावित महामारी जैसी स्थिति से बचाया जा सके।

 जनता की प्रमुख मांगें

पूरे जिले में तत्काल व्यापक फॉगिंग अभियान चलाया जाए।

नालियों की सफाई और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।मच्छरनाशक दवाओं का नियमित छिड़काव कराया जाए।स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाय।

पुलिस मुखबिर अख़बार की कई अपील

बरसात के मौसम में नागरिक भी अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें, मच्छरदानी का उपयोग करें तथा बुखार आने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच कराएं। यह छोटी-छोटी सावधानियां गंभीर बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग रायबरेली में मिले कुषाणकाल के अवशेष, ASI …