Saturday , 1 August 2026

धर्मपुर चौराहे के पास दबंगों का तांडव

धर्मपुर चौराहे के पास दबंगों का तांडव

बाइक रोककर बेल्ट और डंडों से हमला, तीन युवक घायल

महराजगंज/भिटौली।थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दबंगों ने बीच सड़क पर तीन युवकों पर हमला कर सनसनी फैला दी। तीन बाइकों पर सवार करीब नौ युवकों ने एक बाइक पर जा रहे तीन युवकों को रोककर बेल्ट, डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा।

हमले में दो युवकों का सिर फट गया, जबकि एक अन्य को भी चोटें आईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, रामपुर बलडीहा निवासी अमन पासवान, अमन गुप्ता और उनका साथी संजय शनिवार शाम करीब छह बजे धर्मपुर चौराहे की ओर जा रहे थे। पचरुखिया टोले के पास पहुंचते ही पीछे से तीन बाइकों पर सवार नौ युवक आए और उनकी बाइक रोककर हमला बोल दिया।

हमलावरों ने बेल्ट और डंडों से जमकर मारपीट की, जिससे अमन पासवान और अमन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। पीड़ित अमन गुप्ता ने चार नामजद समेत पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भिटौली थाने में तहरीर दी है।

 

थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

110 आबकारी मुकदमों से संबंधित 811 लीटर अवैध कच्ची शराब

110 आबकारी मुकदमों से संबंधित 811 लीटर अवैध कच्ची शराब न्यायालय के आदेश पर कराया …