Thursday , 30 July 2026

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग

रायबरेली में मिले कुषाणकाल के अवशेष, ASI की जांच से मचा हड़कंप

 

ओई भीट गांव में सुराही, धूपदानी और प्राचीन ईंटें मिलीं, ASI ने बताया—ऐतिहासिक धरोहर होने की प्रबल संभावना

 

रायबरेली।रायबरेली के हरचंदपुर क्षेत्र के ओई भीट गांव में बारिश के बाद खेत की जमीन धंसने से एक रहस्यमयी सुरंग मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) लखनऊ मंडल की टीम ने बुधवार को मौके का निरीक्षण किया।

प्रारंभिक जांच में यहां से मिली प्राचीन ईंटें, मिट्टी की सुराही, हैंडल वाली धूपदानी और अन्य अवशेष कुषाणकालीन होने की संभावना जताई गई है।

विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार

सहायक पुरातत्व अधिकारी डॉ. मनोज कुमार यादव ने बताया कि मिले अवशेष ऐतिहासिक महत्व के प्रतीत होते हैं। प्रारंभिक तौर पर इन्हें कुषाणकाल का माना जा रहा है, हालांकि इनकी वास्तविक आयु और ऐतिहासिक महत्व की पुष्टि वैज्ञानिक परीक्षण एवं विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद ही की जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि ओई भीट गांव पहले से ही पुरातत्व विभाग के अभिलेखों में एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में दर्ज है। ऐसे में यहां मिले अवशेष क्षेत्र के प्राचीन इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकते हैं।

 

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में समय-समय पर प्राचीन ईंटें और अन्य पुरातात्विक वस्तुएं मिलती रहती हैं। इस बार सुरंग मिलने और ASI की जांच के बाद गांव में उत्सुकता का माहौल है। अब सभी की निगाहें विस्तृत वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे इस रहस्यमयी स्थल के इतिहास से पर्दा उठने की उम्मीद है।

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

अनुसूचित जाति छात्रावासों में प्रवेश शुरू

अनुसूचित जाति छात्रावासों में प्रवेश शुरू इच्छुक छात्र 7 दिन के भीतर जमा करें दस्तावेज, …