110 आबकारी मुकदमों से संबंधित 811 लीटर अवैध कच्ची शराब
न्यायालय के आदेश पर कराया गया विनिष्टीकरण
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महाराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री अंकुर गौतम के निकट पर्यवेक्षण में न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में माल मुकदमाती निस्तारण की कार्रवाई निरंतर की जा रही है।
इसी क्रम में माननीय सिविल जज (प्रवर खण्ड)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, महाराजगंज के आदेश दिनांक 21.07.2026 के अनुपालन में थाना स्तर पर पंजीकृत आबकारी अधिनियम से संबंधित कुल 110 मुकदमों में बरामद 811 लीटर अवैध कच्ची शराब का विधिक प्रक्रिया के तहत विनिष्टीकरण कराया गया।
यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी सदर, नायब तहसीलदार सदर, आबकारी निरीक्षक गिरीश, थानाध्यक्ष घुघली सूरज कुमार एवं हेड मोहर्रिर मनोज कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई। विनिष्टीकरण से पूर्व समस्त अवैध कच्ची शराब का विधिवत पंचनामा तैयार किया गया तथा संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराई गई।
इसके उपरांत थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर अवैध कच्ची शराब को नष्ट कराया गया।
जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।
PM News 18 Hindi News Website
