Wednesday , 14 October 2026

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियाद

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियाद, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

 

प्रतापगढ़ रानीगंज। जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार, 19 सितंबर 2026 को तहसील रानीगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी ने स्वयं उपस्थित होकर दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

समाधान दिवस में बड़ी संख्या में ग्रामीण और आमजन राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, सिंचाई, आपूर्ति समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे।

जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही जानकारी ली और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत का केवल कागजी निस्तारण न किया जाए। जरूरत पड़ने पर अधिकारी मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करें और समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करें।

शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए।

 

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रत्येक अधिकारी शिकायतों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ लेते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 

समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए उनके निस्तारण की समय-सीमा निर्धारित की गई। जिलाधिकारी ने निस्तारित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने तथा शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

 

इस दौरान प्रशासनिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अभिषेक सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज प्रतापगढ़ ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …