Tuesday , 13 October 2026

112 दिव्यांग बच्चों की हुई जांच, 8 दिसंबर को मिलेंगे सहायक उपकरण

112 दिव्यांग बच्चों की हुई जांच, 8 दिसंबर को मिलेंगे सहायक उपकरण

 

रायबरेली। समग्र शिक्षा के समेकित शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए उपकरण मापन शिविर का आयोजन बछरावां स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में किया गया। शिविर में कुल 112 दिव्यांग बच्चों की जांच एवं मापन किया गया।

 

शिविर की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप तथा जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ने की। इस दौरान अमिल्को कानपुर से आए चिकित्सा दल ने बच्चों का परीक्षण कर उनकी आवश्यकताओं के अनुसार सहायक उपकरणों के लिए मापन किया।

 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रायबरेली के निर्देशन में फिजियोथेरेपिस्ट आरती यादव ने अमिल्को कानपुर की टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शिविर में सहयोग प्रदान किया। अधिकारियों ने बताया कि जांच एवं मापन के आधार पर चिन्हित बच्चों को आगामी 8 दिसंबर 2026 को आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे।

 

पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली यूपी हरचंदपुर ब्लॉक प्रभारी राहुल सिंह की रिपोर्ट

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पराली एवं फसल अवशेष जलाने पर प्रशासन ने लगाई रोक

पराली एवं फसल अवशेष जलाने पर प्रशासन ने लगाई रोक   उल्लंघन करने वालों पर …