स्टेयरिंग ने दिया धोखा, 800 बोरी सीमेंट से लदा ट्रक पलटा
शिकारपुर–सिंदुरिया मार्ग पर आधी रात हादसा, चालक बाल-बाल बचा
महराजगंज। शिकारपुर–सिंदुरिया मार्ग पर रविवार की देर रात करीब 12:45 बजे स्टेयरिंग में आई खराबी के कारण 800 बोरी सीमेंट से लदा ट्रक
अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या UP 53 AT 5333 में करीब 800 बोरी सीमेंट लदी थी। वाहन सिंदुरिया की ओर से शिकारपुर होते हुए आगे जा रहा था।
ट्रक को वाहन मालिक एवं चालक नगेंदर विश्वकर्मा (35) पुत्र स्व. कैलाश विश्वकर्मा चला रहे थे।
चालक के मुताबिक, शिकारपुर–सिंदुरिया मार्ग पर अचानक ट्रक के स्टेयरिंग में खराबी आ गई, जिससे वाहन उनके नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद चालक किसी तरह ट्रक से बाहर निकला।
हादसे में ट्रक और सीमेंट की बोरियों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। रात का समय होने के कारण सड़क पर यातायात कम था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक की मदद की। बाद में ट्रक को हटाने और सड़क पर बिखरी सामग्री को व्यवस्थित करने की कार्रवाई की गई।
PM News 18 Hindi News Website
