Wednesday , 14 October 2026

शिवनगर वार्ड उपचुनाव की तैयारियां पूरी, 13 अक्टूबर को होगा मतदान

शिवनगर वार्ड उपचुनाव की तैयारियां पूरी, 13 अक्टूबर को होगा मतदान

 

महराजगंज, 30 सितंबर 2026। नगर पालिका परिषद महराजगंज के वार्ड संख्या-07 शिवनगर के रिक्त सदस्य पद पर होने वाले उप निर्वाचन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 अक्टूबर 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

 

मतदान के लिए प्राथमिक पाठशाला शिवनगर में तीन मतदेय स्थल बनाए गए हैं। यहां कुल 3,097 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1,620 पुरुष और 1,477 महिला मतदाता शामिल हैं।

 

मत कार्यक्रम के तहत मतदान पार्टियां 12 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे तहसील मुख्यालय सदर से रवाना होंगी।

मतदान समाप्त होने के बाद सील मतपेटियों को तहसील मुख्यालय स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा कराया जाएगा। वहीं, मतगणना 15 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से तहसील मुख्यालय सदर में कराई जाएगी।

 

निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर उप जिलाधिकारी सदर श्री जितेन्द्र कुमार को जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …