शिकारपुर NH-730 पर स्कूटीऔर बाइक में जोरदार टक्कर , युवक गंभीर रूप से घायल
महराजगंज। शिकारपुर चौराहे के आगे महराजगंज रोड पर गुरुवार, 8 अक्टूबर को स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार आलम अंसारी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकारपुर क्षेत्र के एनएच-730 पर ग्राम सेमरा राजा निवासी साधना चौधरी पुत्री दीनानाथ अपनी स्कूटी से मुख्य मार्ग पर दुकान की तरफ मुड़ रही थीं।
इसी दौरान उसी दिशा से आ रही बाइक संख्या UP 56 AN 7883 से स्कूटी की टक्कर हो गई। बाइक पर विशाल कनौजिया निवासी सतभरिया और आलम अंसारी निवासी रमपुरवा सवार बताए जा रहे हैं।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बाइक सवार आलम अंसारी को काफी चोटें आईं। घटना की सूचना पर शिकारपुर चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
हादसे के बाद एक बार फिर मुख्य मार्ग पर मुड़ते समय सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की जरूरत सामने आई है।
PM News 18 Hindi News Website
