सीमा पर शराब तस्करी का खेल बेनकाब, 9 लीटर नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार
महराजगंज। थाना कोल्हुई अवैध नेपाली शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोल्हुई पुलिस और एसएसबी खैराघाट की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली।
टीम ने राजमंदिर कला के लकठहवा घाट के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को 30 शीशी यानी कुल 9 लीटर अवैध नेपाली शराब और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में 7 अक्टूबर को कोल्हुई पुलिस और एसएसबी खैराघाट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
बताया गया कि सुबह करीब 9:40 बजे ग्राम राजमंदिर कला स्थित लकठहवा घाट के पास टीम ने संदिग्ध अवस्था में मौजूद दुर्गेश (25) पुत्र रोहित, निवासी राजमंदिर, थाना कोल्हुई को पकड़ा।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 30 शीशी अवैध नेपाली शराब (कुल 9 लीटर) बरामद हुई। शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP58K8872 को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने मामले में थाना कोल्हुई पर मु0अ0सं0 157/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली टीम में एसएसबी खैराघाट के निरीक्षक प्रदीप कुमार, मुख्य आरक्षी रामाशीष यादव, आरक्षी सुमित कुमार, सब्बीर और राम प्रकाश तथा थाना कोल्हुई के उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह और आरक्षी राजू यादव शामिल रहे।
PM News 18 Hindi News Website
