Wednesday , 14 October 2026

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना सोनौली सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना सोनौली सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

 

महराजगंज।शारदीय नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी नौतनवा एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा द्वारा थाना सोनौली सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में दुर्गा पूजा पंडाल आयोजकों, डीजे संचालकों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित कर त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों द्वारा सभी आयोजकों एवं संबंधित व्यक्तियों को निर्देशित किया गया कि धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, विवाद अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली स्थिति उत्पन्न न होने पाए। साथ ही आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई।

पुलिस एवं प्रशासन द्वारा त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …