Saturday , 28 November 2026

मां दुर्गा के जयकारों के बीच हवन, आहुतियों से गूंजा मंदिर परिसर

मां दुर्गा के जयकारों के बीच हवन, आहुतियों से गूंजा मंदिर परिसर

 

भिटौली के कामता रोड स्थित दुर्गा मंदिर में व्रत पूर्ण कर महिलाओं ने किया हवन, आचार्य ने बताए धार्मिक महत्व और लाभ

 

महराजगंज। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भिटौली के कामता रोड स्थित मां दुर्गा मंदिर में व्रत पूर्ण करने के बाद महिलाओं ने विधि-विधान से हवन किया।

इस दौरान मंत्रोच्चार और आहुतियों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने मां दुर्गा की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर आचार्य जी ने हवन की महिमा और उसके धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन परंपरा में अग्नि देव को देवताओं का मुख माना गया है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हवन के माध्यम से अर्पित की गई आहुतियां देवी-देवताओं तक पहुंचती हैं। मां दुर्गा की आराधना के साथ किया गया हवन भक्तों के लिए सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना का विशेष माध्यम माना जाता है।

आचार्य ने बताया कि हवन की पवित्र अग्नि, मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान से वातावरण में सकारात्मकता का संचार होता है। नवरात्र की अष्टमी और नवमी तिथि पर किए जाने वाले हवन का विशेष धार्मिक महत्व है।

इसे चंडी हवन या नवचंडी यज्ञ के रूप में भी किया जाता है। श्रद्धालु इस अनुष्ठान के माध्यम से विघ्न-बाधाओं से मुक्ति और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करते हैं।

उन्होंने बताया कि आम की लकड़ी, देसी घी, कपूर और विभिन्न हवन सामग्रियों से परंपरागत रूप से हवन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं में मखाना, खीर और कमलगट्टा अर्पित करने को पारिवारिक सुख एवं समृद्धि से जोड़ा गया है, जबकि तिल, जौ और घी की आहुति भी हवन में विशेष महत्व रखती है।

हवन के दौरान महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ आहुतियां अर्पित कीं। मां दुर्गा की आराधना और वैदिक मंत्रों के उच्चारण से मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता रानी से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …