Friday , 27 November 2026

लखनऊ में भारतीय मानवाधिकार परिवार का जागरूकता ए

लखनऊ में भारतीय मानवाधिकार परिवार का जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, प्रदेशभर के पदाधिकारियों ने की सहभागिता

 

लखनऊ। 24 अक्टूबर को लखनऊ स्थित भागीदारी भवन में भारतीय मानवाधिकार परिवार की ओर से मानवाधिकार जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।

 

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गिरीश अवस्थी ने कहा कि भारतीय मानवाधिकार परिवार का मूल सिद्धांत ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ है। संगठन पिछले 25 वर्षों से समाज में व्याप्त कुरीतियों, भ्रष्टाचार, अत्याचार और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के साथ ही तेजी से बढ़ रहे अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने सामाजिक हितों की रक्षा और मानवाधिकारों के प्रति जनजागरूकता को संगठन का प्रमुख उद्देश्य बताया।

 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव नीलेश सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन चतुर्वेदी, नई दिल्ली से आए उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश निरंजन तथा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर सरदार पटेल इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने भी संगठन में पंजीकरण कराकर सहभागिता की। रायबरेली के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट रवि शंकर सिंह के साथ संगठन से जुड़े पत्रकार सुरेंद्र राय, कुशीनगर के सुभाष सिंह तथा विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

 

कार्यक्रम के माध्यम से संगठन के उद्देश्यों, मानवाधिकारों की रक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने समाज में न्याय, समानता और जनसेवा की भावना को मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

 

रवि शंकर सिंह ब्यूरो प्रभारी रायबरेली की रिपोर्ट 

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …