Friday , 27 November 2026

तेज रफ्तार वाहन ने छीनी इलेक्ट्रिक मिस्त्री की जिंदगी

तेज रफ्तार वाहन ने छीनी इलेक्ट्रिक मिस्त्री की जिंदगी, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

 

मिठौरा में पुलिस चौकी के पास हुआ दर्दनाक हादसा, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मिठौरा पुलिस चौकी के समीप शुक्रवार की रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से साइकिल सवार इलेक्ट्रिक मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से पत्नी और चार बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मिठौरा निवासी अमरनाथ (41) पुत्र सुरेन इलेक्ट्रिक मिस्त्री का काम करते थे। शुक्रवार की रात वह भागाटार की तरफ से साइकिल से अपने घर लौट रहे थे।

अभी वह मिठौरा पुलिस चौकी के समीप पहुंचे ही थे कि निचलौल की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अमरनाथ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों की मदद से घायल अमरनाथ को तत्काल सीएचसी मिठौरा/जगदौर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अमरनाथ की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की पूरी जिम्मेदारी अमरनाथ के कंधों पर थी।

उनकी मेहनत-मजदूरी से ही घर का खर्च चलता था। अब परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

इस संबंध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …