चिरैनापुर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण का जाल! पोखरी की जमीन पर बांस के पौधे, रास्ते पर खड़े वाहन; हादसे का इंतजार कर रहे जिम्मेदार?
बल्लो खास के चिरैनापुर टोले में आवागमन बाधित, मुख्य मार्ग पर लटक रहे बांस से दुर्घटना की आशंका; आखिर कहां हैं जिम्मेदार अधिकारी?
महराजगंज। जिले के विकासखंड सिसवा अंतर्गत ग्राम पंचायत बल्लो खास के टोला चिरैनापुर में गांव के मुख्य आवागमन मार्ग पर अव्यवस्थाओं के चलते ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
गांव में आने-जाने के लिए यही मुख्य रास्ता है, लेकिन रास्ते के किनारे स्थित पोखरी की जमीन पर कथित अवैध कब्जे और सड़क पर खड़े वाहनों के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Also Read This: उत्पीड़न से परेशान हो किया खुदकुशी का प्रयास
आरोप है कि पोखरी की जमीन पर बांस के पौधे लगाए गए हैं, जिनकी शाखाएं गांव में प्रवेश करने वाले मुख्य मार्ग की ओर लटक रही हैं।
इससे राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और अन्य लोगों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है। कभी भी कोई अप्रिय घटना होने की आशंका बनी हुई है।
वहीं, रास्ते पर अवैध रूप से वाहन खड़े रहने से आवागमन और अधिक संकरा हो जाता है। ग्रामीणों का सवाल है कि सार्वजनिक रास्ते और पोखरी की जमीन पर इस तरह की अव्यवस्था आखिर कब तक बनी रहेगी?
क्या जिम्मेदार किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा?
Also Read This: मैजिक की टक्कर से पल्सर सवार बब्लू गंभीर, हालत नाजुक
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पोखरी की जमीन की जांच और पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटवाने, लटकती बांस की शाखाओं की कटाई तथा मुख्य मार्ग को वाहनों के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है।
PM News 18 Hindi News Website
