Friday , 27 November 2026

डिडौली ग्रामसभा में विकास की नई इबारत, दूसरी बार प्रधान बनीं पूनम सिंह

डिडौली ग्रामसभा में विकास की नई इबारत, दूसरी बार प्रधान बनीं पूनम सिंह ने पेश की मिसाल

 

प्रधान पति राजकुमार सिंह के प्रयासों से गांव में सड़क, पेयजल, प्रकाश और शिक्षा व्यवस्था में हुआ सुधार, प्राथमिक विद्यालय में एसी लगवाकर बच्चों को दी राहत

 

रायबरेली। विकासखंड अमावां की ग्रामसभा डिडौली में ग्राम प्रधान श्रीमती पूनम सिंह और उनके पति राजकुमार सिंह ने विकास कार्यों के जरिए गांव की तस्वीर बदलने का प्रयास किया है।

दूसरी बार ग्राम प्रधान चुनी गईं पूनम सिंह के कार्यकाल में गांव में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य कराए गए हैं। इन विकास कार्यों को लेकर ग्रामसभा में चर्चा हो रही है।

 

गांव के विकास को प्राथमिकता देते हुए ग्रामसभा में पक्के खड़ंजों का निर्माण कराया गया, जिससे आवागमन की सुविधा बेहतर हुई। पेयजल की समस्या को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर नल लगवाए गए।

गांव में प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट और बिजली के खंभों पर लाइटें लगवाई गईं, जिससे रात के समय भी लोगों को आवागमन में सहूलियत मिल सके।

 

शिक्षा के क्षेत्र में भी एक सराहनीय पहल की गई। प्राथमिक विद्यालय डिडौली में बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे विद्यालय में एसी लगवाए गए, ताकि गर्मी के मौसम में बच्चों को पढ़ाई के दौरान परेशानी न हो।

वहीं, बच्चों को खेलकूद की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तराइन में विधायक निधि से स्टेडियम का निर्माण भी कराया गया।

 

ग्रामसभा के विकास कार्यों की जानकारी लेने पहुंचे स्वतंत्र वरिष्ठ पत्रकार रविशंकर सिंह से बातचीत में प्रधान पति राजकुमार सिंह ने कहा कि डिडौली ग्रामसभा के सभी निवासी उनके परिवार के सदस्य हैं।

गांव का समग्र विकास कराना उनका नैतिक कर्तव्य है। उनका प्रयास हमेशा यही रहता है कि ग्रामसभा के किसी भी व्यक्ति को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशानी न उठानी पड़े।

 

उन्होंने कहा कि उनका गांव डिडौली एक आदर्श गांव बने और प्रत्येक ग्रामवासी को बेहतर सुविधाएं मिलें, यही उनका संकल्प है।

 

 

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट ब्यूरो प्रभारी रायबरेली 

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …