Friday , 27 November 2026

छठ पर्व की तैयारियों को लेकर एक्शन नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल

छठ पर्व की तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में नगर पालिका अध्यक्ष! डॉ. पुष्पलता मंगल ने संभाला मोर्चा, घाटों का किया निरीक्षण

 

शास्त्री नगर, बलिया नाला और सरोजनी नगर पहुंचीं अध्यक्ष, साफ-सफाई से लेकर निर्माणाधीन पुल तक की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

महराजगंज। आगामी छठ महापर्व को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर पालिका परिषद महराजगंज की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने तैयारियों की कमान संभाल ली है। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर छठ पर्व से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल शास्त्री नगर, बलिया नाला और सरोजनी नगर पहुंचीं। इसके साथ ही सामुदायिक अस्पताल के पीछे निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छठ पर्व को देखते हुए घाटों और उनके आसपास विशेष साफ-सफाई कराने, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा निर्माणाधीन कार्यों को समय से पूरा कराने पर विशेष जोर दिया।

अध्यक्ष ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और श्रद्धा का प्रमुख पर्व है। ऐसे में व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। नगर पालिका की ओर से पर्व को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी, ताकि श्रद्धालु स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।

इस दौरान सभासद शेषमणि पटेल, ब्रज किशोर सिंह, लालजी गुप्ता, सुजीत यादव, अभिषेक राय, सफाई नायक इंद्राशन, लालबहादुर, मानिक चंद, अंकित, विनोद गौतम, परवीन कुमार, कलामुद्दीन, मकसूद खान, समीम खान, शेख अब्दुल्ला, मेराज प्रधान, आरिफ खान, दीपक कुमार, सुरेश कनोजिया, भानु प्रताप शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …