Friday , 27 November 2026

ओवरलोड वाहनों पर खनन विभाग का शिकंजा, 16 वाहनों के चालान

ओवरलोड वाहनों पर खनन विभाग का शिकंजा, 16 वाहनों के चालान; छह लाख रुपये का जुर्माना वसूला

 

रायबरेली। जिले में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी सरनीत कौर के निर्देश पर खनन विभाग ने पूरे जनपद में विशेष अभियान चलाकर ओवरलोडिंग करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

 

खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान ओवरलोडिंग करते पाए गए 16 वाहनों का चालान किया गया। इस कार्रवाई में करीब छह लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। खनन विभाग की अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया है।

 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शासन के नियमों का उल्लंघन करने, अवैध खनन और ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जनपद में यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

जितेंद्र बहादुर सिंह की रिपोर्ट रायबेली

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

वीआईपी रायबरेली की सड़क बदहाल, गड्ढों में तब्दील रास्ता!

वीआईपी रायबरेली की सड़क बदहाल, गड्ढों में तब्दील रास्ता! जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद में, आखिर …