DehVyapar: तीन दिन से कैद युवती को देह व्यापार में धकेलने की तैयारी-आरोपी गिरफ्तार
यूपी के आगरा जिले में फतेहाबाद मार्ग स्थित राजकमल अपार्टमेंट (ताजगंज) में गाजियाबाद की युवती तीन दिन से कैद थी।
उसके साथ दुराचार किया जा रहा था। उसे देह व्यापार में धकेलने की तैयारी थी।
Also Read This: एसएसबी बॉर्डर के पास दबोचा गया पॉक्सो का फरार आरोपी
युवती ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपित और उसकी पत्नी को पकड़ा है।
तहरीर के आधार पर दुराचार का मुकदमा लिखा गया है।
युवती बदहवास हालत में शुक्रवार की रात ताजगंज पुलिस के पास पहुंची।
डांस प्रोग्राम के लिए बुलाया गया था
पुलिस को बताया कि वह क्लब डांसर है। राजकमल अपार्टमेंट निवासी विनय गुप्ता ने उसके मैनेजर से संपर्क किया।
आगरा में डांस प्रोग्राम के लिए उसे बुलाया। वह आठ अक्तूबर को आगरा आई।
विनय गुप्ता उसे अपने साथ फ्लैट पर ले गया। वहां उसकी पत्नी मीरा गुप्ता भी मौजूद थी।
तीन दिन उसके साथ दुराचार किया गया
मीरा ने उसे चाय बनाकर दी। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गई।
जब होश आया तो कमरे में कैद थी। विनय गुप्ता ने लगातार तीन दिन उसके साथ दुराचार किया।
Also Read This: 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा
मौका मिलते ही वहां से भाग निकली युवती
उससे कहा कि जैसा उसने किया वैसा ही दूसरे लोग करेंगे। उसे विरोध नहीं करना है। यही काम है। पैसा मिलेगा।
वह बुरी तरह घबरा गई। वहां से भागने की ठान ली। मौका मिलते ही वहां से भाग निकली।
Also Read This: कंबल-बर्तन के बदले मोबाइल गैंग का पर्दाफाश
एसीपी ताजगंज सैयद अरीब अहमद ने बताया कि सूचना पर दबिश दी गई।
फ्लैट नंबर 107 से विनय गुप्ता और उसकी पत्नी मीरा को पकड़ा गया। विनय मूलत: नूरी दरवाजा का निवासी है।
छानबीन में पता चला कि वह देह व्यापार में लिप्त है। फ्लैट में इसी तरह युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जाता था।
युवती को बहाने से जाल में फंसाया गया था। वह देह व्यापार के लिए तैयार नहीं हुई तो उसे बंधक बना लिया गया था।
युवती ने दुराचार का आरोप लगाया। पुलिस ने दुराचार, जान से मारने की धमकी, जहरखुरानी आदि धाराओं के तहत मुकदमा लिखा है।
राजकमल अपार्टमेंट बसई इलाके के निकट है। कुछ और फ्लैट में भी गलत काम की सूचना है।
Also Read This: नेपाल से शराब तस्करी का खेल बेनकाब, दो महिलाएं गिरफ्तार
पुलिस लगातार वहां नजर रख रही है।
बालकनी से कूदने की चर्चा
युवती बालकनी से कूदकर भागी
स्थानीय निवासियों ने बताया कि शुक्रवार की रात 12 बजे पुलिस आई थी।
Also Read This: दहेज की बलि पर कानून का शिकंजा
एक फ्लैट में दबिश दी। फ्लैट पहली मंजिल पर है। युवती बालकनी से कूदकर भागी थी।
युवती की सूचना पर ही पुलिस आई थी। हालांकि पुलिस युवती के बालकनी से कूदने की बात से इनकार कर रही है।
पुलिस का कहना है कि युवती ने अपने बयानों में ऐसी कोई जानकारी नहीं दी।
PM News 18 Hindi News Website
