Tuesday , 14 July 2026

नौतनवा में कस्टम की बड़ी कार्रवाई,140 बोरी गेहूं जब्त

नौतनवा में कस्टम की बड़ी कार्रवाई,140 बोरी गेहूं जब्त

Smuggling:महाराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र में कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से नेपाल भेजे जा रहे 140 बोरी गेहूं को बरामद किया है।

इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है। गुप्त सूचना के आधार पर कस्टम (निवारक) टीम ने नो-मेंस लैंड के समीप बैरियहवा क्षेत्र में छापेमारी कर यह सफलता हासिल की।

नेपाल भेजने की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, यह गेहूं ऑफ-रूट के जरिए अवैध रूप से सीमा पार नेपाल भेजने की तैयारी में था। सूचना मिलते ही कस्टम अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में लावारिस हालत में रखी गई 140 बोरियां गेहूं बरामद की गईं।

प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि तस्कर निर्धारित और अधिकृत मार्गों से बचते हुए चोरी-छिपे सीमा पार smuggling कराने की कोशिश कर रहे थे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका 

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका  …