Sunday , 30 August 2026

Accident:टेंपो और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार की हालत नाज़ुक 

Accident:टेंपो और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार की हालत नाज़ुक 

Accident: महराजगंज घुघली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार शाम लगभग 4:50 बजे सड़क हादसा हो गया।

बारीगांव चौराहे के पास स्थित बंद चिमनी के समीप टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

क्या बोले प्त्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं।

घायल की पहचान धुरुप चंद यादव (पुत्र राधेश्याम यादव), निवासी महावनखोर उर्फ बड़हरा के रूप में हुई है।

वहीं, टेंपो चालक रोहित प्रजापति (पुत्र छोटेलाल प्रजापति), निवासी खुशहाल नगर सोनारी पट्टी बताया जा रहा है।

हादसे के तुरंत बाद पहुंच गई स्थानीय पुलिस 

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार जारी है।

Accident: सूचना मिलते ही जखीरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है

Accident: दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी   रात …