Tuesday , 14 July 2026

cattlesmuggler: श्यामदेउरवा में पशु तस्करी नाकाम,असली मास्टरमाइंड पुलिस की पकड़ से बाहर

cattlesmuggler: श्यामदेउरवा में पशु तस्करी नाकाम,असली मास्टरमाइंड पुलिस की पकड़ से बाहर

cattlesmuggler: महराजगंज, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार रात गस्त के दौरान

पुलिस ने पशु तस्करी की एक बड़ी कोशिश को विफल कर दिया।

पिकअप में गौवंश को बिहार भेजने की तैयारी 

चौकी प्रभारी अमित सिंह को रात लगभग दो बजे मुखबिर से सूचना मिली कि

परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर पंचायत इंटर कॉलेज के पास एक पिकअप वाहन में गौवंश को लादकर बिहार भेजा जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और पंचायत इंटर कॉलेज के पास संदिग्ध हालत में खड़ी एक पिकअप की तलाशी ली।

पांच गौवंश बरामद

जांच में वाहन से पांच गौवंश बरामद किए गए। मौके से तस्कर फरार हो चुके थे।

वाहन का एक्सएल टूटा हुआ पाया गया, जिससे यह प्रतीत होता है कि उसे जानबूझकर वहीं छोड़ दिया गया था।

cattlesmuggler: पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में अंकित चौरसिया, संदीप सिंह, हैदर अली, सर्वेंद्र कुमार और संतोष प्रजापति मौजूद रहे।

संभावित ठिकानों पर दबिश

cattlesmuggler: थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन स्वामी के विरुद्ध

पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं 3, 5A, 8 और 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

फरार तस्कर की तलाश के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

cattlesmuggler: सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि एक गौ वंश कि मौत भी हो गई है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका 

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका  …