Friday , 16 October 2026

Crime:रेलवे टैंकक 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव

Crime:रेलवे टैंकक 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव

यूपी के महराजगंज में। घुघली थाना क्षेत्र के खुशहालनगर रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला है। मृतक की उम्र लगभग 22 वर्ष आंकी गई है।

जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, सिने पर वार से युवक की मौत हुई है।

हत्यारों ने सबूत मिटाने का प्रयास किया 

Crime: जानकारी के मुताबिक मृतक की जेब से केवल एक टूटी चिलम और दस रुपए का नोट बरामद हुआ है। न तो कोई मोबाइल फोन मिला और न ही कोई पहचान पत्र।

इससे स्पष्ट है कि हत्यारों ने सभी सबूत मिटाने का प्रयास किया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई है।

जांच को भटकाने के लिए शव को खुशहाल नगर रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन के किनारे फेंका गया है।

क्या बोले थानाध्यक्ष 

घुघली थाने के प्रभारी कुंवर गौरव सिंह के अनुसार, पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

पुलिस टीम बिहार के बगहा और नरकटियागंज तक पहुंच गई है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पुलिस गैंगवार, निजी रंजिश और संगठित गिरोह के कोण से मामले की जांच कर रही है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

ग्राहक बनकर उड़ाते थे सोना, फिर गलाकर मिटा देते थे सबूत!

ग्राहक बनकर उड़ाते थे सोना, फिर गलाकर मिटा देते थे सबूत!   अंतरजनपदीय महिला चोर …