Sunday , 30 August 2026

गुमशुदा बालक का शव मिलते ही चिउराहा में मचा बवाल, ुलिस छावनी में तब्दील 

गुमशुदा बालक का शव मिलते ही चिउराहा में मचा बवाल, ुलिस छावनी में तब्दील 

Crime:महराजगंज,सदर कोतवाली क्षेत्र के चिउरहा वार्ड नंबर-19 के निवासी गणेश चौधरी का 12 वर्षीय पुत्र हिमांशु चौधरी, जो 24 अगस्त की शाम करीब पांच बजे गांव के प्राइमरी स्कूल के पास गोशाला के नजदीक खेलते समय हुई वारदात।

बताया जा रहा है कि बालक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था बृहस्पतिवार की देर रात मृत अवस्था में बरामद हुआ। बालक का शव दुबौली नहर से बरामद होने की खबर मिलते ही परिजन फफक पड़े।

हत्या की आशंका जताई जा रही है।

परिजनों ने 24 अगस्त को ही थाने में तहरीर देकर उसको गुमशुदा होने की जानकारी दी थी। पिता गणेश चौधरी ने आशंका जताई थी कि उनके मासूम बेटे को किसी ने बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

इस पर पुलिस ने तत्काल अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण लगातार अलग-अलग स्थानों पर उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा था।

जाने कहां से बरामद हुआ शव

बृहस्पतिवार देर रात जैसे ही दुबौली नहर से शव बरामद हुआ, घर में कोहराम मच गया। परिजन शव देखकर बेसुध हो गए। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में ली।

सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि 12 वर्षीय बालक का शव बरामद कर लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी   रात …