Wednesday , 14 October 2026

झोलाछाप इलाज बना मौत की वजह इंजेक्शन लगते ही महिला की बिगड़ी थी हालत

झोलाछाप इलाज बना मौत की वजह इंजेक्शन लगते ही महिला की बिगड़ी थी हालत

अस्पताल पहुंचते ही मौत Crime:

Crime: महराजगंज। सिसवा बाजार/कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहरी बाजार में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

परिजनों ने बिना चिकित्सकीय योग्यता के इलाज और इंजेक्शन लगाए जाने से महिला की मौत का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

मौत का सौदागर कौन 

जानकारी के अनुसार शीतलापुर निवासी सुभावती देवी (50 वर्ष), पत्नी छोटेलाल, इन दिनों अपने मायके कटहरी बाजार आई हुई थीं। इसी दौरान उन्हें बुखार व अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हुईं।

Crime: परिजन उन्हें कटहरी बाजार के मेन रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर लेकर पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद व्यक्ति ने स्वयं जांच कर रिपोर्ट बताई और महिला को इंजेक्शन लगा दिया।

इंजेक्शन लगने के कुछ ही मिनटों में महिला की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। घबराए परिजन तत्काल उन्हें सिसवा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मेडिकल स्टोर्स पर हगामा

महिला की मौत की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजन शव को लेकर पुनः उसी मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने झोलाछाप इलाज करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आदित्य मिश्रा की रिपोर्ट 

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पुलिस का मानवीय चेहरा धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई

मिशन शक्ति 6.0 का मानवीय चेहरा! धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई …