landdispute न्याय के लिए मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक,जान देने की चेतावनी
सागर पाठक की रिपोर्ट
कुशीनगर। landdispute जनपद के दूदही टैक्सी स्टैंड पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जमीन विवाद से परेशान रामभजन नामक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक का आरोप है कि ढाई साल पुराने जमीन और मकान से जुड़े विवाद में उसे अब तक न्याय नहीं मिला, जिससे हताश होकर उसने यह कदम उठाया।
न्याय के लिए दर-दर भटक रहा था युवक
पीड़ित रामभजन ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शाम 4 बजे तक उसकी शिकायत पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वह आत्मघाती कदम उठा सकता है। युवक का कहना है कि उसकी रिहायशी जमीन और मकान को लेकर धोखाधड़ी की गई, लेकिन बार-बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
दो छोटे बच्चों और पूरे परिवार के सिर से छत छिन जाने का डर उसे इस कगार तक ले आया। मामला तमकुहीराज तहसील के विशुनपुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
समाधान का भरोसा
landdispute धिकारी युवक को सुरक्षित नीचे उतारने और मामले के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।
घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या इंसाफ पाने के लिए आम आदमी को अपनी जान की चेतावनी देनी पड़ेगी
PM News 18 Hindi News Website
