Thursday , 15 October 2026

Crime:प्रेम प्रपंच को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आग के हवाले नेपाली पुलिस की गाड़ियां

Crime:प्रेम प्रपंच को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आग के हवाले नेपाली पुलिस की गाड़ियां

पुलिस के वाहने को उत्तेजित भीड़ ने किया आग के हवाले, पुलिस ने की फायरिंग,झड़प में चार घायल

Crime: नौतनवा/महराजगंज। नेपाल राष्ट्र के नवल परासी जिले के बेलासपुर चौराहे पर बड़ी घटना

सूत्र बताते हैं कि युवक एवं युवती से जुड़े मामले को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गयी।

वीडियो वायरल के मुताबिक हिंसक झड़प में चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये है।

उत्तेजित भीड़ ने पुलिस के वाहन को आग के हवाले

जानकारी के मुताबिक उत्तेजित भीड़ ने पुलिस के वाहन को आग के हवाले कर दिया।

Crime: हालांत को काबू में करने के लिये पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

हालात पर काबू पाने के लिये भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार ठूठीबारी से सटे नेपाल राष्ट्र के नवल परासी जिले के बेलासपुर चौराहे पर

 दो पक्ष आमने-सामने

सोमवार को दोपहर को युवक एवं युवती से जुड़े मामले को लेकर  दो पक्ष आमने-सामने आ गये।

बताया जा रहा है कि एक युवती व युवक से जुड़े मामले को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए।

पहले तीखी बहस हुई और फिर मामला हिंसक झड़प में बदल गया। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थिति बिगड़ती देख मौके पर नवल परासी पुलिस पहुंची और हालात को नियंत्रित करने के लिए

हवाई फायरिंग करनी पड़ी

इसके बावजूद उत्तेजित भीड़ ने पुलिस के वाहन को आग के हवाले कर दिया।

घटना के बाद से बिलासपुर क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल है।

सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास करने में जुटी रही।

इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस बल तैनात किया गया है

प्रशासन पूरी नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चौकसी बरती जा रही है।

स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है

शीघ्र ही उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि स्थिति बिगड़ी हुई है लेकिन पुलिस फोर्स नियंत्रण करने में जुटी हुई है।

मामला चाहे जो भी हो इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

ग्राहक बनकर उड़ाते थे सोना, फिर गलाकर मिटा देते थे सबूत!

ग्राहक बनकर उड़ाते थे सोना, फिर गलाकर मिटा देते थे सबूत!   अंतरजनपदीय महिला चोर …