Elephant:बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की संदिग्ध मौत पर झुंड की हाथियों ने क्या कर दिया, हो जाएंगे हैरान
Elephant:उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की मौत के बाद टाइगर रिजर्व के पास
तीन हाथियों ने दो लोगों की हत्या कर दी जबकि हमले में एक शख्स घायल हो गया।
ऐसा माना जा रहा है कि ये Elephant उस झुंड का हिस्सा हैं, जिसके 10 सदस्य हाल ही में मारे गए थे।
अधिकारियों ने बताया कि बीटीआर से करीब 10 किलोमीटर दूर देवरा गांव में रामरतन यादव (50) को
Elephant ने तब मार डाला, जब वह शौच के लिए गया था।
तीनों हाथियों ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन के ब्राहे गांव में भैरव कोल को मार डाला।
यही नहीं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ठीक बाहर बांका में मालू साहू को हमला कर घायल कर दिया।
हाथियों की संदिग्धमौत
अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को सुबह उत्पात मचाने वाले तीन हाथी उस 13 सदस्यीय झुंड
का हिस्सा हो सकते हैं, जिसके 10 सदस्य मारे जा चुके हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के
खितोली रेंज के सांखनी और बकेली में 10 हाथियों की मौत का मामला राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रही है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितोली रेंज के सांखनी और बकेली में
29 अक्टूबर को चार जंगली Elephant 30 अक्टूबर को चार और 31 अक्टूबर को दो की मौत हो गई थी।
अधिकारियों की मानें तो इन हाथियों की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई थी।
यह पूछे जाने पर कि क्या तीनों हाथी पीड़ित झुंड का हिस्सा हैं।
पीड़ित हाथी के झुंड में खलबली
उमरिया प्रभागीय वन अधिकारी विवेक सिंह ने कहा कि हाथियों पर नजर रखी जा रही है।
इनकी पहचान के बारे में कोई भी निगरानी प्रक्रिया से आंकड़े जमा करने के बाद ही आएगा।
एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि झुंड के बचे साथियों का बदला भी हो सकता है।
झुंड के तीन जीवित हाथी उस जगह से 15 किलोमीटर के दायरे में घूम रहे थे, जहां 10 हाथी मरे थे।
एक साथ हुआ 10हाथियों का पोस्टमार्टम
विभागीय सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक10 हाथियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके पेट में विषाक्त
भारी मात्रा में कोदो बाजरा के साथ-साथ विषाक्ता की ओर इशारा किया गया है।
नमूनों के साथ-साथ विसरा, लीवर, किडनी आदि सैंपल यूपी के बरेली के इज्जतनगर में आईसीएआर-
भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान और सागर में एमपी फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है
ताकि मौतों की वजह सामने आ सके। वैसे मामला चाहे जो हो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा होगा
PM News 18 Hindi News Website
