Tuesday , 14 July 2026

Forest : वनवर्ती क्षेत्रों में जीवों की चहलकदमी बढ़ी है जनता परेशान 

 Forest : वनवर्ती क्षेत्रों में जीवों की चहलकदमी बढ़ी है जनता परेशान 

Forest जंगल से भटक कर गांव की ओर दस्तक देने वाले वन जीव से आमजन काफी परेशान है।

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र से सटे वनवर्ती क्षेत्रों में इन दिनों

वन्य जीवों की चहलकदमी बढ़ी है। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

Forest जीव, जलीय जीव सहित सरीसृप प्रजाति के जीव लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करा दे रहे हैं

जंगल से बाहर किसी न किसी क्षेत्र में दर्ज करा रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो इसकी तत्काल सूचना

वन विभाग को दें ऐसे में मौके विभाग द्वारा व्यवस्था बनाकर उनको सुरक्षित किया जा सकता है।

जंगल से भटक कर गांव की ओर

इसी क्रम में अहले सुबह एक विशालकाय मगरमच्छ यहां स्थित एक घर के दरवाजे पर आ पहुंचा।

मगरमच्छ की लंबाई 10 फीट बताई जा रही है। यह मगरमच्छ मृत त्रिवेणी कैनाल से निकल कर

बिसहा गांव निवासी सुरेश यादव के घर के दरवाजे पर जा पहुंचा।

दरवाजे पर मगरमच्छ के आने से हड़कंप मच गया। घर वालों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर

मौके पर इकट्ठा हो गए। आनन फानन में इसकी सूचना वाल्मीकि नगर स्थित Forest कार्यालय को दी गई।

सूचना पर वन रक्षी ओम प्रकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम घटना स्थल पर पहुंची।

घंटों मशक्कत के बाद विशालकाय मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया जा सका।

मगरमच्छ को पड़कर सुरक्षित किया 

इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर के रेंजर राज कुमार पासवान ने बताया कि

मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू कर गंडक नदी में उसे छोड़ दिया गया है। जिससे वह आजाद हो गया

साथ ही उन्होंने बताया कि वन्य जीव कभी-कभी भटक कर वन क्षेत्र से रिहायशी क्षेत्र की ओर आ जाते हैं।

अगर ऐसा होता है तो तत्काल सूचना दें जंगली जानवरों को छोड़ना नहीं चाहिए

उन्होंने ग्रामीणों से अपील है कि वो सजग और सतर्क रहें। अगर जीव बाहर दिखाई दे रहे है सतर्क रहें

किसी वन जीव को देख उसके साथ छेड़छाड़ ना करें और तत्काल इसकी सूचना वन कार्यालय को दें।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका 

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका  …