Saturday , 29 August 2026

Fraudster : महराजगंज । जिले के निचलौल से जालसाजों ने विदेश भेजनेक नाम पर दो को ठगा,जेल 

Fraudster : महराजगंज । जिले के निचलौल से जालसाजों ने विदेश भेजनेक नाम पर दो को ठगा,जेल 

Fraudster जानकारी के मुताबिक तहसील निचलौल क्षेत्र के मदनपुरा निवासी दो युवकों को कुछ

जालसाजों ने कतर भेजने के नाम पर झांसे में लेकर 1.80 लाख रुपये की ठगी कर ली।

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई।

मदनपुरा निवासी रघुवर ने अपर मुख्य न्यायिक न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया कि

उन्हें और उनके दोस्त ऋषिकेश निवासी मधुवन टोला बेलवा थाना चौक को आरोप बताया

कोठीभार क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला एक शख्स कतर भेजने के नाम पर झांसे में ले लिया।

फिर दोनों से आरोपी ने कई लोगों के साथ मिलकर किस्तों में 1.80 लाख रुपये ठग लिए।

इसके बाद भी कतर नहीं भेजा

Fraudster काफी समय बीतने के बाद जब रुपये वापस करने की बात कही तो धमकी देेने लगा।

थाने पर शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससेलोगों मे आक्रोश है

प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार, न्यायालय के आदेश पर पकड़ी चौबे थाना कोठीभार

निवासी जवाहर गौंड, जम जम टूर एंड ट्रेवेल्स, ठाकुर नगर बालागंज चौराहा, ठाकुरगंज

लखनऊ पश्चिमी निवासी आतिफ और समर खान और निचलौल निवासी मूसा के खिलाफ

संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी   रात …