Murder:भाई ने भाई पर चाकू से किया हमला, मौत
कमरे में एक ही बिस्तर पर सोये थे दोनों, किसी बात को लेकर विवाद होने पर कर दिया हमला
Murder महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के महंथ अवैद्यनगर मुहल्ले में
बिस्तर पर सो रहे भाई को भाई ने आधी रात को चाकू से हमला कर दिया।
परिजन घायल को सीएचसी परतावल ले गये जहां हालत नाजुक देख
डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गयी।
मौत की सूचना घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
अपना ही भाई बना कातिल
जानकारी के अनुसार महंथ अवैद्यनगर मुहल्ला निवासी संदीप मद्धेशिया उर्फ टिंकू उम्र २४ वर्ष तीन भाईयों में माझिल था।
Murder वह फुटवियर का कारोबार करता था। आरोपित छोटे भाई किशन मद्धेशिया के साथ
घर में एक ही बिस्तर पर सोता था। तीनों भाईयों में किसी की शादी नहीं हुई है।
परिजनों के अनुसार बीती रात १२ बजे बिस्तर पर दोनों भाईयों के बीच विवाद हुआ।
Murder आरोप है कि छोटे भाई ने घर में रखे चाकू से संदीप पर हमला कर दिया।
गम्भीर रूप से घायल हो गया
शोर पर परिजनों की नींद टूटी तो कमरे में पहुंचे जहां संदीप खून से लथपथ था।
मेडिकल कॉलेज में मौत
परिजन उसे तत्काल सीएचसी परतावल ले गये जहां डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
परिजन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गयी।
Murder सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी किशन मद्धेशिया को गिरफ्तार कर लिया है।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह
सीएचसी पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दिया। गोरखपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
PM News 18 Hindi News Website
