Tuesday , 1 September 2026

अस्पतालों से वसूली का धंधा करने वाले युवक का भंडाफोड़ 

अस्पतालों से वसूली का धंधा करने वाले युवक का भंडाफोड़ 

महराजगंज। अपने खुद को भाजपा नेता तो कभी पत्रकार बताकर निजी अस्पताल संचालकों से मोटी रकम ऐंठने वाले व्यक्ति का भंडाफोड़ (recovery business)

मिली जानकारी के मुताबिक भिटौली थाना क्षेत्र के जड़ार गांव निवासी राजकुमार नाम का शख्स कभी खुद को भाजपा नेता तो कभी पत्रकार बताकर निजी अस्पताल संचालकों से मोटी रकम ऐंठ (recovery business) रहा था।

यह काला धंधा विगत कई वर्षों से चलता हुआ इसके साथ कई कथित पत्रकार जुड़े हुए है ।इसी धंधे से राजकुमार वी आई पी चार पहिया गाड़ी से तो कभी बाइक सवार होकर चलने वाले बने रहता था।

हर महीने कितना होती थी वसूली 

आरोप है कि वह अस्पताल चलाने की एवज में हर महीने पचास हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की मांग करता था।

पीड़ित अस्पताल संचालकों- आयुष्मान हॉस्पिटल के छोटेलाल कुशवाहा, रामचंद्र मौर्य, सिकंदर और रामचरन ने पुलिस को तहरीर दी है।

आरोपी देता था धमकी

उनका कहना है कि राजकुमार रोजाना 1500 से 2000 रुपये भी वसूलता और धमकी देता था कि पैसा न देने पर अस्पताल बंद करवा देगा।

इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने उसके आतंक की पोल खोल दी है।

वीडियो में वह भुजा की दुकान पर बैठकर दबंगई दिखाता और कहता सुनाई देता है- “सारे अधिकारी मेरे सिस्टम में हैं, पैसा पहुंचाते हैं,

मुकदमों से कोई फर्क नहीं पड़ता। राजकुमार के खिलाफ आई पी सी की धारा 308(2),352और 351(3) मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपी की दबंगई पर अब कानूनी शिकंजा कसना तय है

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी   रात …