Saturday , 30 May 2026

Theft: अज्ञात चोरों ने ट्रैक्टर और रोटावेटर उड़ाया, घर में सोते रहे मालिक

Theft: अज्ञात चोरों ने ट्रैक्टर और रोटावेटर उड़ाया, घर में सोते रहे मालिक

Theft: नौतनवां (महराजगंज):
थाना नौतनवां क्षेत्र के अड्डा बाजार स्थित पाठक भैंसहीया चौराहे पर बीती रात

अज्ञात चोरों ने एक घर में बने गैरेज से ट्रैक्टर और रोटावेटर पर हाथ साफ कर दिया।

रामसेवक जागे तो गैरेज खाली देख दंग रह गए 

ट्रैक्टर मालिक रामसेवक बरसात के चलते घर के अंदर सो रहे थे, इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया।

Theft: सुबह जब रामसेवक जागे तो गैरेज खाली देख दंग रह गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरियों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

 मौके पर पहुंची अड्डा चौकी पुलिस

जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगोंमे अफरा तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर अड्डा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पीड़ित को नौतनवां थाने में तहरीर देने की बात कहकर वापस लौट गई।

Theft: घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 

Theft: नौतनवां पुलिस तहरीर मिलने के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।

साथ ही सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

जबकि लोगोंका कहना है कि पुलिस गश्त में लापरवाही बरती जा रही है।


 

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

इश्क का खूनी खेल: प्रेमिका की हत्या, प्रेमी गंभीर हालत में भर्ती

इश्क का खूनी खेल: प्रेमिका की हत्या, प्रेमी गंभीर हालत में भर्ती इश्क… जुनून… और …