Saturday , 30 May 2026

तीन ताले, कुंडी टूटी—स्कूल में फिर चोरी का प्रयास! ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ फूटा गुस्सा

तीन ताले, कुंडी टूटी—स्कूल में फिर चोरी का प्रयास! ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ फूटा गुस्सा

Theft: महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के बारीगांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने फिर से चोरी का प्रयास किया।

चोरों ने स्कूल के तीन ताले और कुंडी काट डाली, लेकिन सौभाग्य से कोई बड़ा सामान चोरी नहीं हो सका। बृहस्पतिवार की सुबह जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो खुले दरवाजे और बिखरा सामान देखकर दंग रह गए।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश उपाध्याय ने बताया कि “इस बार तो कोई सामान गायब नहीं हुआ

लेकिन इससे पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस आज तक किसी भी चोर का सुराग नहीं लगा पाई है।”

ग्रामीणों और स्थानीय दुकानदारों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि विद्यालय में बार-बार चोरी की कोशिश के बावजूद पुलिस सिर्फ जांच का ढोल पीटती है।

लेकिन नतीजा शून्य रहता है। लोगों का कहना है कि रात में गश्त के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जाती है, जिसके चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं।

गांव के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही पुलिस सुरक्षा व्यवस्था नहीं बढ़ाती और पिछली घटनाओं का खुलासा नहीं करती, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

बारीगांव का स्कूल अब चोरों के निशाने पर है, और ग्रामीणों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

इश्क का खूनी खेल: प्रेमिका की हत्या, प्रेमी गंभीर हालत में भर्ती

इश्क का खूनी खेल: प्रेमिका की हत्या, प्रेमी गंभीर हालत में भर्ती इश्क… जुनून… और …