Monday , 31 August 2026

Rule:घुघली नगर पंचायत में टैक्सी स्टैंड बना ‘ऑन रोड परेशानी’ का अड्डा

Rule:घुघली नगर पंचायत में टैक्सी स्टैंड बना ‘ऑन रोड परेशानी’ का अड्डा

मुख्यमंत्री के निर्देशों की उड़ रही धज्जियां — यात्रियों को नहीं शौचालय, नहीं रेन बसेरा की सुविधा

Rule यूपी के महराजगंज। में नगर पंचायत घुघली  टैक्सी स्टैंड की टीका तो बाकायदा होती है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पूरा टैक्सी स्टैंड मुख्य सड़क पर ही संचालित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश हैं कि मुख्य मार्ग पर किसी भी प्रकार की वसूली या टैक्सी स्टैंड का संचालन नहीं होना चाहिए, लेकिन घुघली में यह नियम खुलेआम ताक पर रखा गया है।

Rule यात्रियों की स्थिति बदतर है

टैक्सी स्टैंड से लेकर सुभाष चौक तक किसी प्रकार के यात्री विश्राम स्थल, शेड, बैठने की जगह या शौचालय (गुशलखाना) तक की व्यवस्था नहीं है।

महिलाओं और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदारों की नींद अभी तक नहीं टूटी है।

जब इस विषय में नगर पंचायत अध्यक्ष से बातचीत की गई।

उन्होंने कहा

रेन बसेरा और सार्वजनिक शौचालय टैक्सी स्टैंड से करीब 200–300 कदम दूर है।”
लेकिन मौके पर देखा गया कि ये सुविधाएं केवल कथन तक ही सीमित हैं ।

न तो साफ-सफाई है, न ही यात्रियों की पहुँच आसान है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत का बड़ा बाबू और लिपिक वर्ग ही इस पूरे प्रबंधन के लिए जिम्मेदार हैं।

वहीं, चुनावी मौसम में कुछ नेता टैक्सी स्टैंड और रेन बसेरा के सुधार के नाम पर फोटो खिंचवाते हैं, पर काम सिर्फ “Only for show, not to touch” बनकर रह जाता है।

अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन करवाएगा या फिर घुघली के लोग यूं ही बदइंतजामी और असुविधा झेलते रहेंगे?

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …