Saturday , 17 October 2026

सिसवा विधायक बनाए गए उत्तर प्रदेश पंचायती राज समिति के सभापति

सिसवा विधायक बनाए गए उत्तर प्रदेश पंचायती राज समिति के सभापति

Chairman:महराजगंजpmnews18(पुलिसमुखबिर), सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल को उत्तर प्रदेश पंचायती राज समिति का सभापति नियुक्त किया गया है।

उन्होंने सभापति Chairman बनने के बाद उनके प्रथम आगमन पर गुरुवार को घुघली विकास खंड परिसर में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

किसने दिया बधाई 

कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सरवन सिंह, खंड विकास अधिकारी राजकुमार, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष काशी चौधरी तथा रोजगार सेवक संघ अध्यक्ष बंधु मद्धेशिया सहित अनेक लोगों ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

वक्ताओं ने कहा कि विधायक प्रेमसागर पटेल के सभापति Chairman बनने से प्रदेश में ग्राम पंचायतों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। इससे ग्रामीण विकास कार्यों को भी गति प्राप्त होगी।

गांव में पहुंचेंगे विकास की रोशनी 

Chairman विधायक प्रेमसागर पटेल ने इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वे पंचायत स्तर तक विकास की रोशनी पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पंचायतों से जुड़ी हर समस्या के समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पंचायत चुनाव पर सस्पेंस,आरक्षण अटका, प्रधानों की बढ़ी टेंशन

पंचायत चुनाव पर सस्पेंस,आरक्षण अटका, प्रधानों की बढ़ी टेंशन चुनाव समय से होंगे या टलेंगे …