Saturday , 30 May 2026

पनियहवा रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा चोरी, तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

पनियहवा रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा चोरी, तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर से सागर पाठक की रिपोर्ट

कुशीनगर। थाना हनुमानगंज क्षेत्र के अंतर्गत पनियहवा रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा चोरी Theft होने का मामला सामने आया है।

चोरों ने पुलिस की मौजूदगी को चुनौती देते हुए ई-रिक्शा (गाड़ी संख्या up57 BT9718) पर हाथ साफ कर दिया।

खाली हाथ लौटी पुलिस 

घटना को तीन दिन बीत जाने के बावजूद अब तक न तो वाहन का कोई सुराग मिल सका है और न ही पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई दिखाई दे रही है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब थाने के नजदीक से ही वाहन चोरी हो जा रहा है, तो दूर-दराज के इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है।

चोरों के हौसले बुलंद

पीड़ित लोगों का आरोप है कि पुलिस की सुस्ती के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है।

क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर वाहन बरामद करने तथा दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

 

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

इश्क का खूनी खेल: प्रेमिका की हत्या, प्रेमी गंभीर हालत में भर्ती

इश्क का खूनी खेल: प्रेमिका की हत्या, प्रेमी गंभीर हालत में भर्ती इश्क… जुनून… और …