Thursday , 30 July 2026

अमडीहा रेलवे क्रॉसिंग पर दर्दनाक हादसा

अमडीहा रेलवे क्रॉसिंग पर दर्दनाक हादसा

ट्रेन की चपेट में आए अज्ञात बुजुर्ग की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

 

सुबह रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; आसपास के गांवों में कराई जा रही पहचान

महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के अमडीहा रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोठीभार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब 8:16 बजे मेमो के माध्यम से सूचना मिली कि अमडीहा रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

ट्रेन हादसे में बुजुर्ग की गई जान

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों तथा नजदीकी गांवों में पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की पहचान कराने और घटना के सभी पहलुओं की जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग रायबरेली में मिले कुषाणकाल के अवशेष, ASI …