Thursday , 30 July 2026

मुख्यमंत्री योगी का महराजगंज बार को बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री योगी का महराजगंज बार को बड़ा तोहफा

 

आधुनिक बार सभागार व पुस्तकालय निर्माण का दिया भरोसा, अधिवक्ताओं में खुशी की लहर

महराजगंज। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, महराजगंज के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक बार सभागार एवं पुस्तकालय भवन के निर्माण की मांग उठाई।

मुख्यमंत्री ने मांग को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कराने और सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का सकारात्मक आश्वासन दिया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व महामंत्री एवं जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) बृजेंद्र नाथ त्रिपाठी तथा वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह शामिल रहे।

बेहतर बार भवन की उठी मांग

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान भवन और संसाधनों के अभाव में अधिवक्ताओं को बैठकों, अध्ययन तथा न्यायिक कार्यों के संचालन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रतिनिधियों ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बार सभागार एवं समृद्ध पुस्तकालय के निर्माण से अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, विधिक अध्ययन को बढ़ावा मिलेगा और न्यायिक प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित हो सकेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि सरकार अधिवक्ताओं की सुविधाओं के प्रति संवेदनशील है तथा बार सभागार एवं पुस्तकालय निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आश्वासन से बढ़ी अधिवक्ताओं की उम्मीद

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद जनपद के अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी, एडवोकेट ने बताया कि मुख्यमंत्री के सकारात्मक आश्वासन से अधिवक्ताओं में नई उम्मीद जगी है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने से अधिवक्ताओं को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और जनपद की न्यायिक व्यवस्था को नई मजबूती प्राप्त होगी।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग रायबरेली में मिले कुषाणकाल के अवशेष, ASI …