Wednesday , 14 October 2026

Brokenroad: जड़ार गांव जाने वाले रास्ते पर भारी कीचड़, बारिश ने खोली भ्रष्टाचार की पोल

Brokenroad: जड़ार गांव जाने वाले रास्ते पर भारी कीचड़, बारिश ने खोली भ्रष्टाचार की पोल

कठीन डगर

Brokenroad: पनियरा (महराजगंज)। पनियरा ब्लॉक के जड़ार गांव में मुख्य मार्ग पर लगे गेट के नीचे भारी कीचड़ है।

Brokenroad: संपर्क मार्ग से गांव में जाने वाले रास्ते पर भारी कीचड़ जमा हो गया है।

मामला तब सामने आया जब हल्की बारिश में ही यह रास्ता चलने लायक नहीं रह गया।

भ्रष्टाचार की पोल खुल गई

Brokenroad: जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने और घटिया निर्माण कार्य के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

Brokenroad: ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई है,

जिसकी वजह से थोड़ी सी बरसात में ही भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है।

गेट के नीचे पानी का भराव और कीचड़ इस बात का सबूत है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की गई।

स्कूल जाने वाले बच्चों पर संकट

Brokenroad: स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और दैनिक आवाजाही करने वाले लोगों को

कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

जुलाई का माह चल रहा है, स्कूल जाने की तैयारी में है लेकिन बच्चों के सामने काफी समस्या हो रही है।

जबकि संपर्क मार्ग भी पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है निर्माणाधीन हैं।

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Brokenroad: धीरे-धीरे काम भी चल रहा है, लेकिन गांव के मेन द्वार पर यह स्थिति खराब है ।

जानकारी के अनुसार अधिकारी भी सूचना के बाद भी ध्यान नहीं दे रहा है,जिसकी चलते काफी दिक्कत है।

ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से इस मामले की जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

साथ ही चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …