Friday , 16 October 2026

2027 की डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज

2027 की डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज

डीएम बोले—अब मोबाइल ऐप और पोर्टल से होगा पूरा सर्वे!

महराजगंज । जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय जनगणना समन्वय समिति की द्वितीय बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आगामी चरणों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

डिजिटल माध्यम से जनगणना

जिलाधिकारी Dm ने बताया कि भारत की जनगणना 2027 पहली बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी।

यह जनगणना सीएमएमएस पोर्टल, स्वगणना पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए दो चरणों में सम्पन्न होगी।

जनगणना से क्या फायदा

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वगणना के प्रति आम जनता को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए, ताकि जनभागीदारी बढ़े और सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें।

Dm ने कहा कि जनगणना देश की सभी सरकारी नीतियों और योजनाओं का आधार होती है और आने वाले 10 वर्षों तक यही आंकड़े निर्णयों की दिशा तय करेंगे। साथ ही योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंचाने में भी इसकी अहम भूमिका है।

कब से शुरू होगा जनगणन

डीएम ने फील्ड ट्रेनरों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वही प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को पूरी प्रक्रिया की जानकारी देंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी के समन्वित प्रयास से जनपद में जनगणना का कार्य पूरी सटीकता और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न होगा।

बताया गया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान गणना/सूचीकरण का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या गणना 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 के बीच की जाएगी।

वहीं, पहली बार स्वगणना की सुविधा 7 मई से 21 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी, जिसमें नागरिक स्वयं पोर्टल के माध्यम से 33 बिंदुओं पर अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे।

फील्ड ट्रेनरों को प्रमाण-पत्र

जिलाधिकारी ने स्वगणना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए और फील्ड ट्रेनरों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।

बैठक में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जनगणना जिला प्रभारी सहित सभी तहसील एवं नगर निकायों के चार्ज अधिकारी और मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पुलिस का मानवीय चेहरा धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई

मिशन शक्ति 6.0 का मानवीय चेहरा! धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई …