Tuesday , 13 October 2026

नाली विवाद के बाद होमगार्ड का शव पेड़ से लटकता मिला

नाली विवाद के बाद होमगार्ड का शव पेड़ से लटकता मिला, परिजनों ने प्रताड़ना का लगाया आरोप

 

संतवां (रायबरेली)। रामनगर मझरे पोड़ई गांव निवासी होमगार्ड बालकृष्ण यादव (50) का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर नवनिर्मित पानी की टंकी के पास नीम के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने नाली विवाद को लेकर पड़ोसियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

 

परिजनों के मुताबिक, बालकृष्ण यादव बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे घर से निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उनकी तलाश की गई। इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर पानी की टंकी के पास उनका शव पेड़ से लटकता मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को नीचे उतार लिया था।

 

सूचना पर सीओ लालगंज सुजीत राय और गुरुबख्शगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

 

नाली विवाद के बाद बढ़ा था तनाव

 

मृतक के बेटे अतुल यादव ने बताया कि बुधवार शाम घर के सामने नाली बनाए जाने को लेकर उनके पिता की पड़ोसियों से कहासुनी हुई थी।

गुरुवार सुबह भी विवाद हुआ, जिसके बाद उनके पिता घर से निकल गए। ग्रामीणों के अनुसार, घर में भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और यूपी-112 को सूचना दी गई थी।

 

ट्रैफिक विभाग में थी तैनाती

 

बालकृष्ण यादव होमगार्ड के पद पर तैनात थे और उनकी ड्यूटी ट्रैफिक विभाग में थी। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी सावित्री का रो-रोकर बुरा हाल है। वह पड़ोसियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

 

बालकृष्ण के दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा अतुल कुमार अग्निवीर जवान है, जबकि छोटा बेटा अमन सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है। बेटी सोनल है।

 

पुलिस बोली, सभी पहलुओं पर जांच जारी

 

सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना, धीरू भैया ने बताई माता की महिमा

नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना, धीरू भैया ने बताई माता की महिमा …