Sunday , 29 November 2026

किसानों को मिली राहत — गोपाला साधन सहकारी समिति में (खाद fertilizer) का वितरण, किसानों के चेहरे खिले

किसानों को मिली राहत — गोपाला साधन सहकारी समिति में (खाद fertilizer) का वितरण, किसानों के चेहरे खिले

कैलाश सिंह, श्याम सुंदर, के साथ नंदलाल गुप्ता की रिपोर्ट 

महराजगंज, घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत साधन सहकारी समिति गोपाला में बुधवार को प्रशासन की पहल पर (खाद fertilizer) का वितरण कराया गया।

व्यवस्था बनाए रखने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एस आई दुर्विजय सिंह, सुभाष मिश्रा होमगार्ड राजबहादुर पटेल, ग्राम प्रधान अंबरीश पटेल तथा ग्राम पंचायत अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

मौके पर जमे रहे समिति के अध्यक्ष व ग्राम पधान

ग्राम प्रधान की अगुवाई में किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत (खाद fertilizer) वितरित की गई, जबकि स्थानीय पुलिस और ब्लॉक कर्मचारी लगातार निगरानी करते रहे।

लंबे समय से (खाद fertilizer) की कमी झेल रहे किसान खाद मिलने से बेहद खुश नज़र आए। सुबह से ही समिति परिसर में किसानों की भीड़ जुटने लगी।

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में खाद वितरण का कार्य सुव्यवस्थित तरीके से कराया गया। किसानों को निर्धारित मात्रा के अनुसार (खाद fertilizer) उपलब्ध कराई गई।

खाद के लिए हाहाकार पर क्या बोल दिए लोग

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर यह सुनिश्चित किया कि किसी भी किसान को बिना खाद के वापस न लौटना पड़े और वितरण पूरी तरह पारदर्शी तरीके से हो।

किसानों ने खाद मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि बरसात के इस मौसम में समय से खाद मिलना उनकी फसलों के लिए बेहद ज़रूरी था।

अब वे बिना चिंता के खेती के अगले चरण की तैयारी कर सकेंगे। स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आगे भी जरूरत के अनुसार खाद की आपूर्ति लगातार जारी रखी जाएगी, ताकि कोई भी किसान संकट में न पड़े।

लिए कुछ और जानिए 

इस मौके पर सेक्रेटरी जय हिंद गौतम, ग्राम लेखपाल सोमनाथ भारती, सदन यादव अध्यक्ष साधन सहकारी समिति गोपाला राजेंद्र गौड़, शिव शंकर मौर्य, गजेंद्र बहादुर सिंह ,रामसनेही प्रसाद, भारत प्रसाद ,नागेश्वर तिवारी ,पंकज तिवारी ,संजय पटेल, राम लखन यादव सहित किसान प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

खेत में मौत बनकर पलटी कंबाइन! बाल-बाल बचा चालक, टला बड़ा हादसा

खेत में मौत बनकर पलटी कंबाइन! बाल-बाल बचा चालक, टला बड़ा हादसा   गीली मिट्टी …