tricolor: शिकारपुर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा, राइस मिल से दरौली मोड़ पर हुआ समापन
कैलाश सिंह के साथ सोनू मोदनवाल की रिपोर्ट
महराजगंज, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को मंडल अध्यक्ष शिकारपुर विजय गौण के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए लोग देशभक्ति के गीत गाते और नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंगते नजर आए।
Also Read This: मैजिक की टक्कर से पल्सर सवार बब्लू गंभीर, हालत नाजुक
तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़
तिरंगा यात्रा राइस मिल से शुरू होकर दरौली मुख्य मार्ग पर पहुंची। जहां दरौली ग्राम सभा के पुराने बीजेपी कार्यकर्ता रघुवंश सिंह के साथ विजय धारिया,विनोद चौधरी,रामाज्ञा यादव,अर्चना देवी,गणेश पांडेय
द्वारा तिरंगे को सलामी गगनभेदी नारो के साथ सम्मान किया गया। पुराने बीजेपी कार्यकर्ता रघुवंश सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान और शान का प्रतिक है।
देश की अखंडता के लिए संकल्पित- रघुवंश सिंह
इसके सम्मान और देश की एकता अखंडता की रक्षा के लिए हर नागरिक को संकल्पित रहना चाहिए।तिरंगा यात्रा के दौरान नारो से माहौल गूंज उठा और लोगो में राष्ट्रीय गौरव की भावना प्रबल हो गई।
इस अवसर पर सदर प्रमुख प्रतिनिधि बिबेक गुप्ता, अशोक पटेल,जिला मंत्री भाजपा बैजनाथ पटेल,तथा मंडल के सभी सदस्य एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
PM News 18 Hindi News Website
