Tuesday , 14 July 2026

मिनी सऊदी” में मिट्टी का काला खेल: किसके साये में चल रहा अवैध खनन

मिनी सऊदी” में मिट्टी का काला खेल: किसके साये में चल रहा अवैध खनन

 प्रशासन पर उठे सवाल illegal mining

महराजगंज । भिटौली थाना क्षेत्र के सिसवा मुंशी इलाके—जिसे स्थानीय लोग “मिनी सऊदी अरब” के नाम से भी जानते हैं।

जानकारी के मुताबिक खनन विभाग की रोक के बावजूद अवैध मिट्टी खनन का धंधा बेखौफ जारी है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा लम्बी खेल किसके सह पर खुलेआम संचालित हो रहा है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सिसवा मुन्सी क्षेत्र में खनन माफिया सक्रिय

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि खनन माफिया इतने सक्रिय और संगठित हैं कि विभागीय टीम के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो जाते हैं।

ऐसे में यह आशंका भी गहराती जा रही है कि कहीं न कहीं अंदरखाने सूचना लीक हो रही है या विभागीय मिलीभगत तो नहीं है।

दिन-रात लोडर मशीनों से हो रही खुदाई ने इलाके की सड़कों को बर्बाद कर दिया है।

टूट रही पक्की सड़कें 

भारी वाहनों की आवाजाही से पक्की सड़कें टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे आमजन का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण रोजाना जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों ने दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ा दिया है। कई बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से लोगों में गहरा आक्रोश है।

सिस्टम की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि “यह सिर्फ मिट्टी नहीं, बल्कि सिस्टम की चुप्पी भी खोदी जा रही है।

एक ओर प्रशासन अवैध खनन पर सख्ती के दावे करता है, वहीं दूसरी ओर किसके साये में चल रहा यह काला कारोबार उन दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है।

अब बड़ा सवाल यही है—क्या जिम्मेदार अधिकारी इस ‘मिट्टी के खेल’ पर लगाम कस पाएंगे, या फिर यह अवैध खनन यूं ही व्यवस्था को चुनौती देता रहेगा?

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …